ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामगढ़ के रिठा पोखरा पहुंचे मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

भीमताल। भीमताल के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक स्थित रिठा पोखरा का दौरा कर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री कैड़ा ने मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने पीया कीटनाशक, उपचार के दौरान मौत

You missed

error: Content is protected !!