ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद उस समय सड़क पर आ गया, जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ किराये के मकान में देख लिया।

सूचना मिलने पर पत्नी अपने परिजनों और बच्चों के साथ मौके पर पहुंची, जहां जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई।

जानकारी के अनुसार, महिला को लंबे समय से अपने पति पर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का संदेह था। बुधवार को उसे सूचना मिली कि उसका पति एक किराये के मकान में मौजूद है। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गई।

आमना-सामना होते ही पति-पत्नी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो कुछ देर में हंगामे में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्नी और उसके साथ मौजूद लोगों ने पति और दूसरी महिला की पिटाई भी कर दी।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को मुखानी थाने ले गई। थाने में पुलिस ने दोनों की बात सुनी और मामले को पारिवारिक विवाद मानते हुए समझाइश दी। फिलहाल दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई जा रही है ताकि भविष्य में विवाद न बढ़े।

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। आपसी सहमति से तत्काल विवाद शांत करा दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी काउंसिलिंग कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें :  पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने पीया कीटनाशक, उपचार के दौरान मौत

You missed

error: Content is protected !!