ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों और ग्रामीणों को वित्तीय जागरूकता अभियान के तहत किया गया जागरूक

कालाढूंगी। अग्रणी बैंक जनपद नैनीताल एवं एसएलबीसी के तत्वावधान में कालाढूंगी में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के बैंकिंग सेवा प्रभाग द्वारा संचालित वित्तीय संतृप्तता अभियान के तहत आमजन को सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित बाजपेई एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के उप क्षेत्र प्रमुख संतोष कुमार पांडे ने बैंकिंग सेवाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, कालाढूंगी की शाखा प्रबंधक नीरु गोस्वामी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ एवं पात्रता की जानकारी साझा की।

वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी.डी. नैनवाल ने बताया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के लाभों के साथ साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी।

शिविर में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं, किसानों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न बैंकिंग योजनाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा: गाय और पत्थर गिरने से घास काट रहे वृद्ध की मौत, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!