ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के उपयोगी पौधों पर आधारित पुस्तक “Himalayan Green Treasure: Useful Plants of Uttarakhand (Western Himalaya)” का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक दिशा देती हैं और ज्ञान के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता और वनस्पति संपदा को समझने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

पुस्तक में उत्तराखंड के उपयोगी आवृतबीजी, अनावृतबीजी तथा टेरिडोफाइट्स पौधों का विस्तृत विवरण दिया गया है।

फ्लोरा में 1265 पादप प्रजातियों को शामिल किया गया है, जो एथ्नोबॉटनी के साथ-साथ जंगलों में पाए जाने वाले पौधों की उपयोगिता को भी दर्शाती हैं।

इस पुस्तक का प्रकाशन इंदु बुक पब्लिशर्स, नई दिल्ली द्वारा किया गया है। पुस्तक का संपादन डॉ. कंचन उप्रेती, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. नवीन चंद्र, डॉ. गजेंद्र सिंह, प्रो. ललित तिवारी तथा प्रो. वाई.पी.एस. पांगती ने किया है।

कार्यक्रम के दौरान कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पांच वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रो. ललित तिवारी ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें संविदा प्राध्यापकों एवं कार्मिकों के विनियमितीकरण की कट-ऑफ तिथि वर्ष 2026 तक बढ़ाने तथा संविदा प्राध्यापकों को यूजीसी नियमों के अनुसार वेतनमान प्रदान करने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें :  मानसून को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, पहाड़ जाने वाले चालकों को मिलेगा सुरक्षा का पाठ

You missed

error: Content is protected !!