ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

16 जुलाई को कालाढूंगी और हल्द्वानी विधानसभा में होगा आयोजन, नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम की ओर से “हरेला प्रतियोगिता-2026” का आयोजन किया जाएगा।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश की लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

प्रतियोगिता का आयोजन 16 जुलाई को दो चरणों में होगा। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके संयोजक जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि काण्डपाल रहेंगे। वहीं हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में अपराह्न 3 बजे प्रतियोगिता होगी, जिसकी जिम्मेदारी भाजपा नेता भुवन जोशी को सौंपी गई है।

नगर निगम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि हरेला उत्तराखण्ड का प्रमुख लोकपर्व है, जो हरियाली, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व के माध्यम से प्रकृति, कृषि और मानव जीवन के अटूट संबंध को मजबूत करने का संदेश दिया जाता है।

आयोजकों ने नागरिकों से हरेला महापर्व पर अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है।

साथ ही उत्तराखण्ड सरकार द्वारा हरेला पर्व पर घोषित सार्वजनिक अवकाश का उल्लेख करते हुए लोगों से इस अवसर पर वृक्षारोपण और हरियाली बढ़ाने के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एम. के. पांडे के निधन पर कूटा ने जताया गहरा शोक

You missed

error: Content is protected !!