ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध बार, शराब और नकदी भी बरामद; फरार मैनेजर की तलाश जारी

रामनगर। नैनीताल पुलिस ने रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में संचालित किए जा रहे कथित देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए व्यापक कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी और पुलिस लाइन फोर्स की संयुक्त टीम ने रिसॉर्ट पर छापा मारकर 52 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध रूप से देह व्यापार संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने सटीक रणनीति बनाकर छापेमारी की, जिसमें कई संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा हुआ।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिना लाइसेंस संचालित किए जा रहे बार का भी खुलासा किया। मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। जांच में रिसॉर्ट के कुछ कर्मचारियों की कथित संलिप्तता भी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट का मैनेजर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले का विस्तृत खुलासा आज शाम 4:30 बजे कोतवाली रामनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्य और कानूनी धाराओं की जानकारी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 4 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!