ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

रामनगर के हाई-प्रोफाइल रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार, 10 महिलाओं को कराया मुक्त, रिसॉर्ट सील

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की रणनीति पर SOG, AHTU और रामनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक नाबालिग सहित 10 महिलाओं का रेस्क्यू, मुख्य आयोजक समेत 51 आरोपी गिरफ्तार

रामनगर। नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामनगर स्थित एक हाई-प्रोफाइल रिसॉर्ट में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में SOG, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 4 जुलाई को छापेमारी कर 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग सहित 10 महिलाओं को मुक्त कराया गया तथा रिसॉर्ट को सील कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार मौके पर आरोपी महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार, शराब और नशे की पार्टी, अश्लील नृत्य तथा आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त पाए गए। पूछताछ में मुख्य आयोजक उमेन्द्र कुमार निवासी मेरठ ने बताया कि उसने अपनी कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए पार्टी आयोजित की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि रिसॉर्ट 4 से 5 जुलाई तक लगभग 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया था तथा महिलाओं की व्यवस्था प्रति महिला 10 हजार रुपये के हिसाब से कराई गई थी।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी ने होटल स्टाफ को आगंतुकों की एंट्री रजिस्टर में दर्ज न करने के निर्देश दिए थे ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें। इसके आधार पर पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया। मामले में जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने मौके से शराब और बीयर की पेटियां, ₹10 मूल्य के नकली नोटों की 24 गड्डियां, महिलाओं पर उड़ाए गए नोट, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, मोबाइल फोन तथा म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य सामान बरामद किया है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम तथा किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने 187 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

You missed

error: Content is protected !!