ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, ऊपर से कर दिया प्लास्टर! केस पढ़कर सोनम रघुवंशी और सिया को भूल जाएंगे

पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, कोर्ट में फूट-फूटकर रोई पत्नी; बोली- सबसे बड़ी गलती कर दी

नींद की गोलियों से बेहोश, बाथरूम तक घसीटा, फिर प्लास्टर… आगरा में पति की हत्या का पत्नी ने उगला पूरा सच

आजकल आंख खोलो तो किसी ने किसी को धक्का दे दिया, किसी ने लोकल ट्रेन में चाकू मार दिया तो किसी ने अपने पति की लाश को ही बाथरूम में दफना दिया. जी हां, अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है और हर दिन नए तरीके ढूंढ लिए जाते हैं. अब आगरा से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. एक पत्नी ने न सिर्फ अपने पति की बेरहमी से हत्या की, बल्कि उसकी लाश को घर के ही बाथरूम में दफना दिया. सोचिए हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के 45 दिनों के बाद तक पुलिस के साथ मिलकर पति को खोजने का नाटक करती रही. अब जब राज खुला, तो पुलिस से लेकर पड़ोसियों तक के पैरों तले जमीन खिसक गई. आइए जानते हैं शुरू से मामला और अबतक क्या कुछ हुआ.

आगरा जिले में पति की हत्या कर शव को बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाने के सनसनीखेज मामले में आरोपी पत्नी रूबी को अदालत में पेश किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई के दौरान वह जज के सामने फूट-फूटकर रो पड़ी और अपने पति की हत्या को जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताते हुए अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया।

जांच में सामने आया कि रूबी ने पहले अपने पति सुरेंद्र शर्मा को खीर में 15-16 नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं। पति के बेहोश होने के बाद उसकी हत्या कर दी। अगले दिन उसने अपनी दोनों बेटियों और सास को रिश्तेदार के घर भेज दिया और अकेले ही शव को बाथरूम तक ले जाकर गड्ढा खोदकर दफना दिया।

किसी को शक न हो, इसके लिए उसने बाद में एक राजमिस्त्री बुलाकर बहाना बनाया कि बाथरूम का फर्श ऊंचा करना है। मिस्त्री से नया सीमेंट प्लास्टर करवाकर उसने सबूत छिपाने की कोशिश की। करीब 45 दिन तक वह पुलिस और परिजनों को गुमराह करती रही, लेकिन जांच के दौरान पूरा मामला उजागर हो गया।

अभियोजन पक्ष के अधिकारी बृजभूषण कुशवाहा के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ और अदालत में अपना अपराध स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश

You missed

error: Content is protected !!