ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। चोरगलिया–सितारगंज रोड पर स्थित शेर नाला पुल को सोमवार से छोटे वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

पुल का अधिशासी अभियंता, एसडीओ और अपर अभियंता द्वारा संयुक्त निरीक्षण किए जाने के बाद इसे हल्के वाहनों के लिए सुरक्षित घोषित करते हुए यातायात शुरू कर दिया गया।

बताया गया कि पुल पर अभी कुछ निर्माण सामग्री रखी हुई है, जिसे मंगलवार दोपहर तक पूरी तरह हटा दिया जाएगा। इसके बाद छोटे वाहनों का आवागमन पूरी तरह सुचारु हो जाएगा।

वहीं, अगले 10 से 15 दिनों के भीतर शेष कार्य पूर्ण होने के बाद भारी वाहनों के लिए भी पुल खोल दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि शेर नाला पुल को चालू कराने के लिए पिछले 25 से 30 वर्षों से लगातार संघर्ष किया जा रहा था। लंबे इंतजार और जन आंदोलन के बाद अब क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।

संघर्ष से जुड़े लोगों ने इस उपलब्धि का श्रेय क्षेत्रवासियों के सहयोग और एकजुटता को दिया। साथ ही क्षेत्र के विधायक, सांसद, पूर्व विधायक तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से वर्षों पुरानी जनहित की समस्या का समाधान संभव हो पाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पूरी तरह शुरू होने के बाद हल्द्वानी, चोरगलिया और सितारगंज के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा, जिससे हजारों लोगों को प्रतिदिन लाभ मिलेगा।

उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी संघर्ष साथियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में आपदा से निपटने की तैयारी परखी गई, पांच स्थानों पर मॉकड्रिल के जरिए राहत-बचाव अभियान का अभ्यास

You missed

error: Content is protected !!