ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मानसून अलर्ट: नैनीताल प्रशासन सख्त, सड़क मरम्मत और जलभराव पर होगी त्वरित कार्रवाई

डीएम के निर्देश पर एक्शन: हर सड़क की होगी निगरानी, आपदा से निपटने को QRT गठित

बारिश से पहले तैयारी पूरी: गड्ढा मुक्त सड़कें और 24 घंटे सक्रिय रहेंगी क्विक रिस्पॉन्स टीमें

नैनीताल। मानसून के दौरान शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त रखने और जलभराव जैसी समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने नगर निगम सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में एडीबी, लोक निर्माण विभाग, पेयजल निर्माण निगम, यूपीसीएल सहित अन्य विभागों को शहर की मुख्य एवं आंतरिक सड़कों का नियमित निरीक्षण करने तथा बारिश के कारण बनने वाले गड्ढों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रत्येक कार्य पैकेज के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) गठित करने का निर्णय लिया गया। ये टीमें मानसून और संभावित आपदा के दौरान 24 घंटे सक्रिय रहेंगी तथा जलभराव, सड़क क्षति और अन्य समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करेंगी।

पेयजल निर्माण निगम को सीवर लाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों की गुणवत्तापूर्ण बैकफिलिंग करने और वर्षा के बाद शीघ्र डामरीकरण पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं तीनपानी से मंडी मार्ग तक विद्युत पोल शिफ्टिंग और ह्यूम पाइप बिछाने का कार्य भी निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा गया।

नगर मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को मानसून अवधि के दौरान मोबाइल फोन लगातार चालू रखने, मुख्यालय पर उपस्थित रहने तथा किसी भी आपदा की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 4 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!