आज का राशिफल: मंगल और चंद्रमा लक्ष्मी योग का निर्माण कर रहे हैं। चंद्रमा यहाँ पे कृतिका नक्षत्र के हैं, जिस नक्षत्र के मालिक सूर्य हैं। थोड़ी सी गर्माहट रहेगी माहौल में क्योंकि सूर्य के नक्षत्र में चंद्रमा मंगल के साथ संयोग कर रहे हैं तो ये थोड़ी गर्माहट रहेगी, बड़े फैसले लिए जा सकते हैं और ये फैसले थोड़े कष्टप्रद हो सकते हैं, थोड़े कड़क हो सकते हैं लेकिन नेगेटिव नहीं होंगे।
सूर्य बुध मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल
मेष राशि- धनागमन होगा, कौटुंबिक सुख का आनंद लेंगे, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। एन्जॉय करेंगे प्लस इन्वेस्टमेंट जो करेंगे उसका रिजल्ट बहुत उम्मीद है कि आएगी। तो आप निवेश करें। जुबान पर थोड़ा सा काबू रखने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक तौर पर भी आप अच्छे चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि- बहुत ही अच्छी ऊर्जा आप में रहेगी। यह व्यवसायिक ऊर्जा रहेगी, यह प्रेम की ऊर्जा रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा और व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है, निवेश के लिए उपयुक्त समय है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, अनाप-शनाप खर्चे होंगे। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार मध्यम दिख रहा है। फिर भी आप निवेश कर सकते हैं, किसी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं दिख रही है। पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि- आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। नव प्रेम में जाने के लिए बहुत अच्छा समय है। पुराने प्रेम के साथ बहुत एन्जॉय करेंगे। यात्रा का योग बनेगा, अत्यंत शुभकारी समय दिख रहा है। निवेश आराम से करें, अच्छा होगा। बज्रंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें। पीला वस्त्र धारण करना भी शुभ होगा।
कन्या राशि-जोखिम से उबर चुके हैं, भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार अच्छा। किसी भी तरीके की लाल वस्तु दान करना बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, खराब समय कहा जाएगा। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा, निवेश फिर भी कर सकते हैं। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- जीवनसाथी से सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। शादी-ब्याह तय होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभ, लाभदायक और निवेश करना बड़ा ही उपयुक्त समय रहेगा। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।
धनु राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति भी आज अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। गुढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानी रह सकती है। निवेश करना उचित होगा। अच्छी स्थिति है। पीली वस्तु पास रखना भी शुभ होगा।
मकर राशि- प्रेम की स्थिति अच्छी, संतान की स्थिति अच्छी, थोड़ा भावुक जरूर बने रहेंगे। यह भावुकता प्रेमवश होगी और प्रेम में होगी और अच्छा होगा। निर्णय ले सकते हैं आप, लेकिन प्रोफेशनल निर्णय अभी मत लीजिएगा। बाकी व्यापारिक स्थिति अच्छी है, सारी स्थितियां आपकी अच्छी हैं। भावुकता पर काबू रखिएगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- भूमि, भवन, वाहन में निवेश करना बड़ा अच्छा समय रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है। घर में कुछ उत्सव होने का संकेत है, शुभ संस्कार होने का संकेत है, एक अच्छी स्थिति दिखाई पड़ रही है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी, नए व्यापार करने का समय है यह। स्वास्थ्य थोड़ा सुधार की तरफ, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा, निवेश करना उचित रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।


