ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

केवीआर अस्पताल की टीम ने की स्वास्थ्य जांच, एक्स-रे, शुगर, बीपी व कैल्शियम जांच के साथ नि:शुल्क दवाइयों का भी किया वितरण

रिपोर्टर – नीरज तिवारी 

कालाढूंगी। कालाढूंगी नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 में रविवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का आयोजन वार्ड नंबर-3 के सभासद सरवर अली के नेतृत्व में किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया।

सामाजिक कार्यकर्ता सरताज फारूखी ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर काशीपुर स्थित केवीआर अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया।

अस्पताल के डॉ. तरुण सोलंकी के सौजन्य से आयोजित शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ एक्स-रे टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन एवं नर्सिंग स्टाफ की टीम मौजूद रही।

शिविर के दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, कैल्शियम जांच तथा निःशुल्क एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई।

इस अवसर पर डॉ. वारीफ ने बताया कि केवीआर अस्पताल समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता है, ताकि आम लोगों को उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने कहा कि कालाढूंगी के वार्ड नंबर-3 में आयोजित इस शिविर में डॉ. तरुण सोलंकी की टीम ने मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच, एक्स-रे तथा चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी राहत मिलती है। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें :  चंपावत में विकास की बड़ी सौगात: सीएम धामी ने 63 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास
error: Content is protected !!