ब्रेकिंग न्यूज़
मनमाने चालानों के खिलाफ ट्रक मालिकों का बिगुल, 15 दिन में मांगें नहीं मानीं तो आरटीओ कार्यालयों में जमा करेंगे गाड़ियों की चाबियांरामगढ़ में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन; 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारणहल्द्वानी : तीनपानी बाईपास हादसे का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, वैज्ञानिक जांच के दिए निर्देशरुद्रपुर में पुलिस-मुठभेड़: गैंग का शार्प शूटर जितेंद्र चौधरी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, 3 तमंचे बरामदविदेश दौरे पर पीएम मोदी के खास तोहफे चर्चा में, न्यूज़ीलैंड के पीएम को भेंट की उत्तराखंडी टोपी
खबर शेयर करे -

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में गैंग के शार्प शूटर जितेंद्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि जितेंद्र चौधरी अपने साथियों के साथ बिना नंबर प्लेट की सफेद रेनॉल्ट क्विड कार में सवार होकर डिबडिबा क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वी पर जानलेवा हमला करने जा रहा है। सूचना के आधार पर जाफरपुर कट के पास घेराबंदी की गई, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी कार लेकर भाग निकले।

पीछा करने पर यूनिटी लॉ कॉलेज के पास कार अनियंत्रित होकर तारबाड़ से टकरा गई। इसके बाद आरोपी खेतों और बाग की ओर भाग गए और पेड़ों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई।

मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस पर करीब आधा दर्जन राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि निरंजन टाकुली उर्फ नीरू टाकुली मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घायल आरोपी को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। मौके से तीन तमंचे (315 बोर), आठ जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक सफेद रेनॉल्ट क्विड कार बरामद की गई।

यह भी पढ़ें :  मुंबई में बोले सीएम धामी: प्रवासी उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत, विकास में निभा रहे अहम भूमिका

You missed

error: Content is protected !!