ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा

मानसून काल में शत प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण के दिए निर्देश

20-सूत्री एवं 25-सूत्री कार्यक्रमों की सेक्टरवार प्रगति पर दिए कड़े निर्देश, लंबित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के आदेश

मानसून में शत-प्रतिशत पौधारोपण के निर्देश, मानव-वन्यजीव संघर्ष वाले क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाने को दी प्राथमिकता, बेतालघाट ट्रॉली मामले की जांच के आदेश

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को सर्किट हाउस हल्द्वानी में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले की विकास योजनाओं, 20-सूत्री एवं 25-सूत्री कार्यक्रमों और निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा।

डीएम ने सभी विभागों को लंबित कार्य 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने, मानसून में शत-प्रतिशत पौधारोपण सुनिश्चित करने, मानव-वन्यजीव संघर्ष वाले क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाने तथा बेतालघाट की अधूरी ट्रॉली परियोजना की जांच कराने के निर्देश दिए।

साथ ही चेतावनी दी कि जनहित की योजनाओं में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  पंतनगर : सिडकुल स्थित माइक्रोमैक्स कर्मचारियों की मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

You missed

error: Content is protected !!