ब्रेकिंग न्यूज़
संस्कृतिक प्रकोष्ठ नैनीताल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृहद वृक्षारोपणडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आभा ने पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक दी, शोध में औषधीय पौधों के एंटीऑक्सीडेंट गुणों का किया अध्ययनहल्द्वानी: रेशम की राखियों से आत्मनिर्भरता की नई डोर बुन रहीं महिलाएं, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दे रहीं संदेशभीमताल : धारी ब्लॉक के गांवों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी : डिजिटल पुलिसिंग पर एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. का फोकस, साइबर अपराध में एफआईआर अनिवार्य; 29 पुलिसकर्मी सम्मानित
खबर शेयर करे -

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान मंत्री कैड़ा ने मझेड़ा, टाड़ी, धारी, सिलालेख, पहाड़पानी, सुनकिया, लेटीबुगा, सुंदरखाल और सरना सहित कई गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने उनके समक्ष बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।

मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हालिया आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कर जल्द यातायात सुचारु कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि जिन गांवों तक अभी सड़क सुविधा नहीं पहुंची है, उन्हें पीएमजीएसवाई फेज-4 के अंतर्गत शामिल कर प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिए गए हैं। प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद इन गांवों को भी सड़क संपर्क से जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के तहत लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और भीमताल विधानसभा के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में 'लखपति दीदी सम्मेलन' आयोजित, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया गया संदेश

You missed

error: Content is protected !!