ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल में आयोजित सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग में ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल एवं सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज, रैमनी के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें ऑल सेंट्स कॉलेज ने 55-9 के एकतरफा अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

विजेता टीम की ओर से ज़ायना रहमान ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 39 अंक अर्जित किए। अनन्या पिमोली ने 8 अंक तथा जज़म ने 4 अंक का योगदान दिया। वहीं सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज, रैमनी की ओर से रिद्धिमा साह ने 7 अंक तथा तेनज़िन रांगडोल ने 2 अंक प्राप्त किए।

प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागी टीमों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर कुमाऊँ टीम का गठन किया गया, जो 1 एवं 2 अगस्त को सेंट जोसेफ्स अकादमी, देहरादून में आयोजित होने वाली सीआईएससीई प्रतियोगिता में कुमाऊँ का प्रतिनिधित्व करेगी।

प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका राजीव गुप्ता, हरीश चौधरी, फरीद अहमद, शेराब खम्पा एवं विनोद कनारी ने निभाई।

समापन अवसर पर मेजबान विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष गोपाल बिष्ट के साथ प्रिया पुजारी, दीक्षित बिष्ट, मयंक रावत, कामाक्षी बिष्ट सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  संदिग्ध मौत से सनसनी: शराब पार्टी के बाद विवाद, धक्का लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
error: Content is protected !!