ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

नैनीताल तिब्बती युवा कांग्रेस द्वारा शहीद लोबगा रांगज़ेन को आधे दिन की दुकान बंद कर इनको श्रद्धांजलि दी गई

आत्मदाह करने वाले तिब्बती युवा को दी श्रद्धांजलि, वैश्विक चेन प्रोटेस्ट अभियान में नैनीताल भी हुआ शामिल

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। आत्मदाह करने वाले तिब्बती युवा को दी श्रद्धांजलि, वैश्विक चेन प्रोटेस्ट अभियान में नैनीताल भी हुआ शामिल

नैनीताल। तिब्बती युवा कांग्रेस द्वारा शहीद लोबगा रांगज़ेन के सम्मान में विश्वव्यापी “चेन प्रोटेस्ट” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नैनीताल स्थित तिब्बती समुदाय ने लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में चौथे सप्ताह की श्रद्धांजलि सभा एवं विशेष प्रार्थना का आयोजन किया। इस दौरान चीन द्वारा लागू किए गए तथाकथित “एथनिक यूनिटी लॉ” के विरोध में प्रदर्शन कर तिब्बती समुदाय ने अपनी नाराजगी भी व्यक्त की।

तिब्बती समुदाय के लोगों ने कहा कि लोबगा रांगज़ेन ने 2 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय के बाहर आत्मदाह कर चीन की नीतियों के खिलाफ अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका यह कदम चीन द्वारा 1 जुलाई 2026 से लागू किए गए नए “एथनिक यूनिटी लॉ” के विरोध का प्रतीक था। तिब्बती युवा कांग्रेस का कहना है कि यह वैश्विक विरोध अभियान शहीद लोबगा रांगज़ेन के बलिदान को सम्मान देने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान तिब्बत के मुद्दे की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि यह कानून “राष्ट्रीय एकता” के नाम पर तिब्बती समाज की सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषाई पहचान को समाप्त करने का प्रयास है। उनका आरोप है कि चीन राजनीतिक नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से ऐसी नीतियां लागू कर रहा है, जिनके माध्यम से तिब्बतियों को उनकी मूल पहचान से दूर किया जा रहा है।

तिब्बती युवा कांग्रेस के सदस्य येशी थुप्तेन ने कहा कि चीन की “एथनिक यूनिटी” नीति के पीछे एकतरफा नियंत्रण का एजेंडा छिपा है। उनके अनुसार, स्थानीय भाषाओं को दबाया जा रहा है, धार्मिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और इतिहास को नए सिरे से प्रस्तुत करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन तिब्बती सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने, बच्चों को कॉलोनियल बोर्डिंग स्कूलों के माध्यम से उनके समाज से अलग करने तथा उनकी पहचान को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति वफादारी में बदलने का प्रयास कर रहा है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद लोबगा रांगज़ेन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए तिब्बत की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए वैश्विक समर्थन की अपील की।

इस अवसर पर तिब्बतन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष येशी थुप्तेन, तिब्बतन फ्रीडम मूवमेंट के अध्यक्ष तेनज़िन जिन्पा, क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस नैनीताल के अध्यक्ष तेनज़िन जिग्मे, उपाध्यक्ष ताशी तोपग्याल, लेखाकार थुप्तेन नोरबू, क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ की उपाध्यक्ष सोनम छोएदोन, लेखाकार तेनज़िन छोएदोन, कोषाध्यक्ष ताशी डोल्मा, जनसंपर्क अधिकारी तेनज़िन ल्हादोन सहित नोरबू त्सेरिंग, लोबसांग सोएपा, तेनज़िन लोदोए, त्सेरिंग तोपग्याल, तेनज़िन छोफेल, त्सेरिंग डोल्मा, ताशी डोल्मा, त्सेरिंग पालकी, पेमा छोएक्यी, ल्हाक्यी वांगमो तथा बड़ी संख्या में स्थानीय तिब्बती समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगात

You missed

error: Content is protected !!