ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीमताल। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, मेहरागांव में व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

28 जुलाई 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी, उसके कारणों, बचाव के उपायों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शिक्षिकाओं सुश्री शिवानी कुमायां एवं सुश्री नीलम देव के मार्गदर्शन में किया गया।

इसमें बी.एससी. नर्सिंग तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्कूली छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के पहले सत्र में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस के प्रकार, इसके लक्षण, संक्रमण फैलने के कारण, रोकथाम के उपाय, टीकाकरण, सुरक्षित पेयजल के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा नियमित रूप से हाथ धोने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

विद्यार्थियों को हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए पेपर सोप (Paper Soap) बनाने की गतिविधि भी कराई गई। इस दौरान छात्रों ने सीखा कि स्कूल या यात्रा के दौरान भी किस प्रकार आसानी से हाथों की सफाई सुनिश्चित की जा सकती है।

दूसरे सत्र में कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए विस्तृत स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद बी.एससी. नर्सिंग के विद्यार्थियों ने हेपेटाइटिस विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

नाटक के माध्यम से बीमारी के कारण, संक्रमण के तरीके, बचाव और समाज पर इसके प्रभाव को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को सहजता से समझा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: हल्दुचौड़ और कोटाबाग सीएचसी में अब नियमित मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

You missed

error: Content is protected !!