ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने अधिकारीयों दिए चाफी से पदमपुरी – धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश नहीं तो होंगी कार्यवाही

चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य में देरी पर मंत्री राम सिंह कैड़ा सख्त, अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर चल रहे सोलिंग कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार द्वारा धनराशि स्वीकृत किए जाने के बावजूद यदि कार्य में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। सड़क खराब होने से ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र की जनता ने सड़क के डामरीकरण की मांग उनके समक्ष रखी थी, जिसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क के सुधार के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने बताया कि करीब दो माह पहले इस मोटर मार्ग पर सोलिंग एवं डामरीकरण कार्य के लिए 9 करोड़ 37 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाई गई है। वर्तमान में बरसात के कारण डामरीकरण संभव नहीं है, लेकिन सोलिंग, जलभराव वाले स्थानों पर टाइल निर्माण और अन्य आवश्यक कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों की गति बेहद धीमी है, जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बनी हुई हैं।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां सड़क अधिक क्षतिग्रस्त है वहां प्राथमिकता के आधार पर टाइलें बिछाई जाएं तथा सोलिंग का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और धन स्वीकृत होने के बाद किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के सुनकिया, लेटीबुगा, दिनी तल्ली, मानाघेर, मटियाल और पदमपुरी सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक सहित प्रदेश के कई क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण के लिए भी धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। बरसात समाप्त होते ही सभी स्वीकृत सड़कों पर डामरीकरण कार्य शुरू कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशभर में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके और विकास कार्यों में तेजी आए। जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें :  सेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधा

You missed

error: Content is protected !!