ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल बैंक लिमिटेड ने अपने 105वें स्थापना दिवस (31 जुलाई 2026) की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए क्षेत्रीय कार्यालय, हल्द्वानी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

मानव सेवा और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर के दौरान बैंक कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को यह संदेश दिया कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। प्रतिभागियों ने कहा कि रक्तदान केवल मानवीय संवेदना का प्रतीक ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति प्रत्येक नागरिक की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सेवा भावना और सामाजिक सरोकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि नैनीताल बैंक अपनी 105 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में केवल बैंकिंग सेवाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए समय-समय पर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन भी करता रहा है। भविष्य में भी बैंक इसी भावना के साथ समाजहित में विभिन्न गतिविधियों का संचालन करता रहेगा।

बैंक प्रबंधन ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ नैनीताल बैंक प्रदेश और देश के विकास में अपना योगदान निरंतर देता रहेगा।

कार्यक्रम के माध्यम से नैनीताल बैंक ने यह संदेश भी दिया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: 11 वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों के विभाग बदले, कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं

You missed

error: Content is protected !!