ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

वर्चुअल समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर जताई नाराजगी, एनसीडी स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की निगरानी और आभा आईडी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनसीडी, एचएमआईएस (HMIS) और निश्चय पोर्टल पर समयबद्ध डेटा अपडेट करना प्रत्येक संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

शिविर कार्यालय हल्द्वानी से आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक में डॉ. रश्मि पंत ने जनपद के सभी ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (DPMU) के अधिकारियों के साथ विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सभी अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) अपने-अपने क्षेत्रों में लक्षित लाभार्थियों की ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच हर हाल में पूरी करें। साथ ही सभी जांचों की प्रविष्टियां निर्धारित पोर्टलों पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन इन कार्यों की समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करें, ताकि असंक्रामक रोग (NCD) स्क्रीनिंग के निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे हो सकें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं की सूची का नियमित परीक्षण किया जाए तथा गर्भावस्था की स्थिति के अनुसार प्रत्येक महिला का बर्थ प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते उन्हें उचित स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाकर सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया जा सके। इसके साथ ही सभी आवश्यक जांचें समय पर पूरी हों और उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

बैठक में आभा आईडी (ABHA ID) निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। डॉ. रश्मि पंत ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉक सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक नागरिकों की आभा आईडी तैयार करे, जिससे डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंच सके।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपंकर डेनियल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, जिला डाटा प्रबंधक पंकज तिवारी सहित जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (DPMU) के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ऑल सेंट्स कॉलेज में सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन

You missed

error: Content is protected !!