ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हरिपुर जमन सिंह गांव में प्रॉपर्टी विवाद के दौरान तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाले आरोपी को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को हरिपुर जमन सिंह गांव में प्रॉपर्टी विवाद के दौरान एक व्यक्ति द्वारा अवैध तमंचा दिखाकर फायरिंग किए जाने की सूचना कोतवाली हल्द्वानी को मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर बेलबाबा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान रोड किनारे जंगल में बने एक खंडहर में छिपे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरिद्वारी पुत्र मंगली (55 वर्ष), निवासी हरिपुर जमन सिंह, रामपुर रोड, हल्द्वानी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध .32 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 255/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण

You missed

error: Content is protected !!