ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

नैनीताल भाजपा नेता अरविंद पडियार ने निर्वाचन कार्यालय को हल्द्वानी स्विफ्ट करने पर विरोध जताया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। जिला निर्वाचन कार्यालय के हल्द्वानी शिफ्ट होने की चर्चा पर मचा बवाल, भाजपा नेता ने जताया कड़ा विरोध

नैनीताल में ही रहेगा जिला निर्वाचन कार्यालय, अधिकारियों के आश्वासन के बाद थमा विवाद

नैनीताल। जिला निर्वाचन कार्यालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच भाजपा नेता अरविंद पडियार ने इसका कड़ा विरोध जताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर जिला निर्वाचन कार्यालय को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा।

शनिवार को जैसे ही जिला निर्वाचन कार्यालय के हल्द्वानी स्थानांतरण की खबर सामने आई, भाजपा नेता अरविंद पडियार ने तत्काल पार्टी पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय विधायक को मामले से अवगत कराया और इस प्रस्तावित स्थानांतरण का विरोध दर्ज कराया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सहित संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर अपनी आपत्ति रखी।

अरविंद पडियार ने कहा कि जिला मुख्यालय नैनीताल है और ऐसे में महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यालयों का यहां से स्थानांतरण जनहित के विपरीत होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिला निर्वाचन कार्यालय को नैनीताल में ही यथावत रखा जाए।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि नैनीताल से किसी भी सरकारी कार्यालय को हल्द्वानी स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार की कोई योजना नहीं है।

प्रशासन के इस आश्वासन के बाद फिलहाल कार्यालय के स्थानांतरण को लेकर उठी चर्चाओं पर विराम लग गया है।

हालांकि भाजपा नेता अरविंद पडियार ने कहा कि यदि भविष्य में ऐसा कोई प्रयास किया गया तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, ध्वजारोहण के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

You missed

error: Content is protected !!