नैनीताल। श्रावण (सावन) मास के पावन अवसर पर चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा श्री राम सेवक सभा परिसर में भव्य भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा परिसर भगवान भोलेनाथ के जयघोष और शिव भजनों से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव के विधिवत पूजन-अर्चन और जलाभिषेक के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं की भजन मंडली ने शिव महिमा से ओत-प्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु भी भक्ति रस में डूब गए। सामूहिक शिव आराधना के दौरान सभी ने भगवान भोलेनाथ से सुख, समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर साह-चौधरी समाज, नैनीताल ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समाज पदाधिकारियों ने भविष्य में भी समाजहित, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को इसी उत्साह के साथ आयोजित करने तथा सभी से निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, समाज अध्यक्ष मनोज साह (मन दा), उपाध्यक्ष हितेश साह, महिला उपाध्यक्ष भारती साह, अमिता साह, सचिव शैलेन्द्र चौधरी, उपसचिव हर्षित साह, महिला उपसचिव ममता साह, ज्योति चौधरी, दीपा चौधरी, मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुरेश साह, सुरेश चौधरी, शैलेन्द्र साह, विमल चौधरी, घनश्याम लाल साह, सुदर्शन साह, डॉ. बिशना साह, अतुल साह, हर्ष साह, अशोक साह, राजेंद्र लाल साह, करन साह, रक्षित साह, आभा साह, तारा राणा, मीनू बुधलाकोटी, हेमलता पांडे, मुन्नी तिवारी, कविता त्रिपाठी, मीनू साह, दया बिष्ट, प्रेमा साह, मोनिका साह, रुचि चौधरी, लता दफोटी, बबीता साह, सुमन साह, लीला ठठोला, रुचि साह, दीप्ति मिश्रा, सरिता त्रिपाठी, हेमा साह, जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, रेशमा टंडन, संगीता साह, मंजू गुसाईं, शशि साह, धना साह, निशा साह, उज्ज्वला चौधरी, सुनीता वर्मा, चन्द्रा पंत, सोनिया सनवाल, दीप्ति साह सहित अनेक श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


