ब्रेकिंग न्यूज़
देवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्वकुमाऊँ विश्वविद्यालय में एआई आधारित फंड रेज़िंग और इन्वेस्टर पिच पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के गुरग्राफिक एरा भीमताल में साइबर अपराध, नशा और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता का पाठ, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने विद्यार्थियों को किया सतर्कभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
खबर शेयर करे -

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, इन 4 नेताओं की चमकी किस्मत, मिली बड़ी जिम्मेदारी! लिस्ट जारी

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, 2027 के चुनावी समीकरणों पर भी नजर,वसुंधरा राजे बनीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी को मिली महासचिव की जिम्मेदारी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में कई अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे चर्चित नामों में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं। वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी देकर संगठन में उनकी मजबूत वापसी कराई गई है।
भाजपा द्वारा जारी नई सूची के अनुसार कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र शामिल हैं।
वहीं राष्ट्रीय महासचिवों की सूची में स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को प्रमुख स्थान दिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े भी महासचिवों की टीम का हिस्सा होंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भाजपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
स्मृति ईरानी की संगठन में दमदार वापसी
लोकसभा चुनाव के बाद स्मृति ईरानी को कोई बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं मिली थी। ऐसे में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाकर भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी अभी भी उन्हें अपने प्रमुख चेहरों में शामिल मानती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिलाओं, युवा मतदाताओं और शहरी वर्ग के बीच प्रभाव रखने वाली स्मृति ईरानी की सक्रिय भूमिका आगामी चुनावों में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
उत्तर प्रदेश पर विशेष फोकस
नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। हरीश द्विवेदी जैसे नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेरी देकर भाजपा ने यह संकेत दिया है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव उसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक इकाई माने जाने वाले उत्तर प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा अभी से संगठनात्मक मजबूती पर काम शुरू कर चुकी है।
अनुभवी नेताओं और सामाजिक संतुलन पर जोर
नई टीम के गठन में भाजपा ने क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने का प्रयास किया है। विभिन्न राज्यों, सामाजिक वर्गों और राजनीतिक अनुभव वाले नेताओं को संगठन में जगह देकर पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच को और मजबूत करने की रणनीति अपनाई है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का यह मिश्रण संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद करेगा।
बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन मजबूत करने की चुनौती
भाजपा के सामने आगामी वर्षों में कई महत्वपूर्ण चुनाव हैं। ऐसे में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय रखना, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाना और विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच राजनीतिक पहुंच को मजबूत करना पार्टी की प्रमुख चुनौती होगी। नई राष्ट्रीय टीम को इसी उद्देश्य से तैयार किया गया माना जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नितिन नवीन की यह नई टीम केवल संगठनात्मक फेरबदल नहीं, बल्कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों की रणनीति का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य प्रमुख राज्यों को ध्यान में रखते हुए अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देकर भाजपा ने चुनावी तैयारियों का स्पष्ट संदेश दे दिया है।

यह भी पढ़ें :  सीएम धामी के सामने मंच पर रो पड़ीं राष्ट्रीय खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय चयन के लिए ₹1.5 लाख मांगने का आरोप

You missed

error: Content is protected !!