नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता स्वर्गीय उमेश सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

कूटा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस दुखद समाचार पर संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

कूटा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि उमेश सिंह बिष्ट का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से परिजनों के साथ-साथ शुभचिंतकों में भी शोक की लहर है। शिक्षक संघ ने दिवंगत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया और ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।

इस अवसर पर कूटा के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने प्रताप बिष्ट और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक व्यक्त करने वालों में प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार सहित विश्वविद्यालय एलुमनी सेल की ओर से डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे तथा डॉ. भुवन आर्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कूटा के सदस्यों ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा शिक्षक समुदाय शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध छात्र डॉ. तनय बर्मन का भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय में वैज्ञानिक कंसल्टेंट पद पर चयन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.