ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना का तत्काल संज्ञान लेकर दिए कार्रवाई के निर्देश, घटना में प्रयुक्त निशान मैग्नाइट कार पुलिस ने की जब्त

लालकुआं। थाना लालकुआं क्षेत्र में दो युवकों को कार में बैठाकर जंगल में ले जाने, बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की निशान मैग्नाइट कार को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को दीपक सिंह बिष्ट पुत्र प्रयाग सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम बकुलिया किशनपुर सकुलिया, पोस्ट मोटाहल्दू, जिला नैनीताल ने थाना लालकुआं में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने FIR संख्या 126/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 127(2), 3(5), 115(2), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने वादी दीपक सिंह बिष्ट और उसके साथी अनिरुद्ध बिष्ट पुत्र प्रद्युम्न बिष्ट, निवासी बकुलिया मोतीनगर, थाना लालकुआं, को कार में बैठाया और जंगल की ओर ले गए। वहां दोनों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस उपाधीक्षक लालकुआं विमल प्रसाद तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।

लगातार की गई पुलिस कार्रवाई के बाद 19 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ ही मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

बलवंत सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू, पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट, निवासी सूफी भगवानपुर, मोटाहल्दू, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल।

कमल सिंह बिष्ट उर्फ सोमी, पुत्र हरीश चंद्र सिंह, निवासी सूफी भगवानपुर, मोटाहल्दू, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल।

दीपक जोशी, पुत्र रमेश चंद्र जोशी, निवासी पदमपुर देवरिया/सूफी भगवानपुर, मोटाहल्दू, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल।

मोहित कुमार, पुत्र मनोज कुमार, निवासी मोतीनगर चौराहे के पास, अर्जुनपुर हल्दूचौड़, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल।

घटना में प्रयुक्त कार बरामद

पुलिस ने आरोपियों द्वारा बंधक बनाने में प्रयुक्त निशान मैग्नाइट कार, सफेद रंग, पंजीकरण संख्या UK04AK 1293, को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब घटना के कारणों, आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि गंभीर आपराधिक घटनाओं में त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : एक और रिश्वतखोर अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!