ओखलकांडा में शिक्षा को मिली नई उड़ान, बड़ौन-कैड़ागांव विद्यालयों का हुआ उच्चीकरण

बड़ौन और कैड़ागांव के विद्यालय बने इंटर कॉलेज, भीमताल को मिली ऐतिहासिक शैक्षिक सौगात

ओखलकांडा। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के अथक प्रयासों से ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौन एवं कैड़ागांव का इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण हो गया है।

इस निर्णय से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में कक्षा 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

विद्यालयों के उच्चीकरण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। अब बड़ौन और कैड़ागांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के विद्यालयों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि विद्यालयों का उच्चीकरण क्षेत्र में शिक्षा की सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, मंत्री राम सिंह कैड़ा की ओर से क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे आने वाले समय में भीमताल विधानसभा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद है।

क्षेत्रवासियों ने इस निर्णय को विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सरकार और कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से मायके के लिए निकली 30 वर्षीय महिला लापता, दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.