नैनीताल। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की प्रतिभावान खिलाड़ी विशाखा राजपूत ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नार्थ जोन सीबीएसई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। बिजनौर, उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में विशाखा ने 52 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही विशाखा का आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए अपने भार वर्ग में चयन हुआ है।

विशाखा राजपूत की इस उपलब्धि से नैनीताल ताइक्वांडो क्लब और उनके विद्यालय में खुशी का माहौल है। विशाखा मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की कक्षा 11 की छात्रा हैं। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होना उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

विशाखा के गोल्ड मेडल जीतने और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, कोच विनोद कुमार वैद्य और भूमिका सहित विशाखा के अभिभावकों को बधाई दी गई। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि विशाखा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नैनीताल का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

विशाखा की उपलब्धि पर क्लब के संरक्षक एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, कैंट सीईओ तनु जाट, बहादुर सिंह रौतेला, डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, जगदीश बवाड़ी, मनोज जोशी, गोविंद प्रसाद, विक्की, प्रगति जैन, जीवंती भट्ट, गज़ाला कमाल, मानसी बरगली समेत क्लब के सभी सदस्यों और खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

क्लब पदाधिकारियों ने विशाखा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनका चयन नैनीताल के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विशाखा राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर नैनीताल और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाएंगी।

अब विशाखा की नजर राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर

नार्थ जोन सीबीएसई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद विशाखा राजपूत का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करना है। उनका चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो रांची, झारखंड में आयोजित होगी।

राष्ट्रीय स्तर पर देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसे में विशाखा के सामने अपनी प्रतिभा साबित करने की बड़ी चुनौती होगी। क्लब और उनके कोच को उम्मीद है कि वह अपनी मेहनत और तैयारी के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेंगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विधायक सुमित हृदयेश ने जताया जान का खतरा, गैरसैंण विधानसभा में करेंगे आत्मदाह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.