होटल के शीशे तोड़कर फरार हुए थे आरोपी, पुलिस ने किराए के मकान से दबोचा; शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर BNSS की धारा 172(2) के तहत कार्रवाई

रामनगर। नगर क्षेत्र में एक होटल में पत्थरबाजी कर शीशे तोड़ने और तोड़फोड़ कर अराजकता फैलाने के मामले में रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद होटल संचालक और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले में शामिल युवकों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को थाना रामनगर पुलिस को सार्वजनिक स्थान पर झगड़े और अराजकता किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां होटल स्वामी अतुल अग्रवाल और होटल कर्मचारी धीरज ने पुलिस को बताया कि तीन युवकों ने होटल में पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए और तोड़फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया। घटना के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए थे।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम को जानकारी मिली कि संदिग्ध युवक टेढ़ा रोड, रामनगर स्थित एक किराए के मकान में रह रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को वहां से पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाना रामनगर ले आई।

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार झगड़ा, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ किए जाने से क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। साथ ही ऐसी अराजकता के कारण किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध धारा 172(2) BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित

अक्षय, पुत्र नरेंद्र, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुंगर, थाना भवानी खेड़ा, जिला भिवानी, हरियाणा।

सागर चौहान, पुत्र धर्मवीर चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खेड़ीशेर खान, थाना कलायत, जिला कैथल, हरियाणा।

सचिन यादव, पुत्र भूपेन्द्र यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बिहारी, थाना अटेली, तहसील नारनौल, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से होटल में तोड़फोड़ करने वाले तीनों युवकों को घटना के बाद जल्द ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने, शांति व्यवस्था प्रभावित करने और किसी अप्रिय घटना की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ, शक्ति के नौ रंगों से सजेगा पांच दिवसीय आयोजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.