कुसुम कपूर के स्वास्थ्य की चिकित्सकों से ली जानकारी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचकर दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू की माताजी श्रीमती कुसुम कपूर के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से मुलाकात कर उनके उपचार एवं स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने चिकित्सकों से उनके उपचार की प्रगति, स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने श्रीमती कुसुम कपूर एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से  कुसुम कपूर के शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित चिकित्सक भी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ, शक्ति के नौ रंगों से सजेगा पांच दिवसीय आयोजन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.