ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

भीमताल। उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन भीमताल के सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए ध्रुव रौतेला ने अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं के साथ ही सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे उनका लाभ उठा सकें। उन्होंने अधिकारियों से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनहित से जुड़ी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित के कार्यों को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करना होगा।

रौतेला ने अधिकारियों से विभागों में किए जा रहे विकास कार्यों और अभिनव प्रयासों की जानकारी भी आम जनता तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ उनकी जानकारी लोगों तक पहुंचना भी जरूरी है, जिससे जनता को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के तहत जनपद में पेयजल विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली गई। इसके अलावा विद्युत, पेयजल, उद्यान सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं और कार्यों की प्रगति के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने भीमताल झील परिक्षेत्र में बोगनवेलिया का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राना, सहायक परियोजना अधिकारी चन्दा फर्त्याल सहित विद्युत विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान एवं अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.