ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

हल्द्वानी/नैनीताल। जनपद नैनीताल पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सराहनीय सेवाएं देने के बाद ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस कर्मियों को रविवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

दिनांक 31 अगस्त 2026 को आयोजित समारोह में पुलिस परिवार से ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे पांच कर्मियों की दीर्घकालिक और अनुकरणीय सेवाओं को याद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री रेवाधर मठपाल, एसपी संचार नैनीताल द्वारा किया गया।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में हे0 कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, हे0 कांस्टेबल दीपक कुँवर, अपर उपनिरीक्षक अशोक कुमार जोशी, उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह तथा उपनिरीक्षक बालकृष्ण शामिल रहे।

हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने 26 अक्टूबर 1998 को जनपद चम्पावत से कांस्टेबल के पद पर अपनी पुलिस सेवा शुरू की थी। उन्होंने चम्पावत एवं नैनीताल जनपद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वर्ष 2015 से जनपद नैनीताल में नियुक्त रहे और 26 नवंबर 2022 को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत हुए। करीब 27 वर्ष 10 माह से अधिक की सराहनीय सेवा के बाद उन्होंने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली।

हेड कांस्टेबल दीपक कुँवर ने 20 अप्रैल 2002 को जनपद चम्पावत से कांस्टेबल के पद पर पुलिस सेवा शुरू की। उन्होंने चम्पावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जनपदों में सेवाएं दीं। 24 मई 2017 से नैनीताल जनपद में नियुक्त रहे तथा 28 मार्च 2023 को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने लगभग 26 वर्ष से अधिक की सेवा के बाद 31 अगस्त 2026 को ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली।

अपर उपनिरीक्षक अशोक कुमार जोशी ने 1 अगस्त 1989 को जनपद अल्मोड़ा से कांस्टेबल के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने अल्मोड़ा, मुरादाबाद, देहरादून, चम्पावत एवं नैनीताल जनपदों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वर्ष 2021 में हेड कांस्टेबल और वर्ष 2023 में अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। करीब 37 वर्षों की सराहनीय सेवा के उपरांत वह ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए।

उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने 20 अगस्त 1986 को जनपद बरेली से कांस्टेबल के पद पर पुलिस विभाग में अपनी सेवा शुरू की थी। उन्होंने बरेली, कानपुर नगर, अल्मोड़ा और नैनीताल सहित विभिन्न जनपदों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। सेवाकाल के दौरान वर्ष 2008 में हेड कांस्टेबल, वर्ष 2022 में अपर उपनिरीक्षक तथा वर्ष 2025 में उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। लगभग 40 वर्षों की लंबी एवं सराहनीय पुलिस सेवा के बाद उन्होंने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली।

वहीं, उपनिरीक्षक बालकृष्ण ने 7 दिसंबर 1987 को जनपद नैनीताल से कांस्टेबल के पद पर अपनी पुलिस सेवा शुरू की थी। उन्होंने ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जनपदों में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्ष 2001 में हेड कांस्टेबल, वर्ष 2017 में अपर उपनिरीक्षक और वर्ष 2020 में उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। लगभग 38 वर्ष 8 माह की सराहनीय सेवा के बाद वह ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए।

विदाई समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभवों, विभागीय यात्राओं और सेवा के दौरान आए महत्वपूर्ण एवं यादगार पलों को साझा किया। वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवा देने के दौरान मिले अनुभवों को याद करते हुए माहौल भावुक भी नजर आया।

एसपी संचार नैनीताल श्री रेवाधर मठपाल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग के प्रति उनका योगदान अनुकरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे सेवाकाल के बाद अब सभी कर्मी अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पौष्टिक आहार लेने और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की अपील की।

समारोह में सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र, उपहार एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने भी सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनपद नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से भी सभी ऐच्छिक सेवानिवृत्त कार्मिकों को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में श्री हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, श्री राजकुमार बिष्ट, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, श्रीमती सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला हेल्पलाइन, श्रीमती कुमकुम धनिक, प्रभारी चौकी दमुआदूँगा सहित पुलिस कार्यालय हल्द्वानी, कोतवाली हल्द्वानी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस सम्मान समारोह के लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 95 की मौत और सैकड़ों लापता; भारतीयों समेत 500 से ज्यादा लोग लापता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.