ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

बारिश और भूस्खलन ने रोकी रफ्तार, नैनीताल जिले में 5 राज्य मार्ग समेत 25 सड़कें बंद

नैनीताल। जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने से जिले के 25 सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं।

इनमें 5 राज्य मार्ग और 20 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। सड़कों के बंद होने से कई ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, नैनीताल की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त 2026 की सुबह 9:30 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इस दौरान घोड़ाखाल क्षेत्र में सर्वाधिक 154 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा नैनीताल में 43 मिमी, भीमताल में 50 मिमी, रामनगर में 5.8 मिमी और मुक्तेश्वर में 55.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है और कई स्थानों पर सड़क मार्गों पर मलबा आ गया है।

25 मार्ग बंद, विभागीय टीमें खोलने में जुटीं

भारी बारिश के चलते जिले में कुल 25 सड़क मार्ग बाधित हुए हैं। इनमें पांच राज्य मार्ग और 20 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। मार्गों के बंद होने से संबंधित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें बंद मार्गों को खोलने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

सड़क पर आए मलबे को हटाने और यातायात सुचारु करने के लिए जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की मदद ली जा रही है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मौसम और भूस्खलन की स्थिति को देखते हुए सड़क मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है।

विद्युत-पेयजल आपूर्ति सामान्य

लगातार बारिश के बावजूद जिले में विद्युत और पेयजल आपूर्ति सामान्य बताई गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से पहाड़ी और संवेदनशील मार्गों पर यात्रा न करें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें।

प्रशासन ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग या जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में समूह-ग के 553 पदों पर भर्ती का बड़ा मौका, जानें योग्यता, फीस और परीक्षा पैटर्न

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.