ब्रेकिंग न्यूज़

आज भाद्रपद माह की शुरुआत में चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे और सुबह 11:15 बजे के बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि मीन, राहु कुंभ, मंगल और गुरु कर्क तथा सूर्य और बुध कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं।

आज सोमवार है, ऐसे में भगवान शिव की उपासना करना शुभ रहेगा। सुबह 11:15 बजे के बाद चंद्रमा शनि की राशि मकर में रहेंगे, इस दौरान बजरंगबली की पूजा करना विशेष लाभकारी माना गया है। सुंदरकांड के साथ हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ कर सकते हैं। मंगल और गुरु का कर्क राशि में एक साथ होना विशेष संयोग बना रहा है।

शनि को न्याय का देवता माना जाता है। किसी के साथ अन्याय न करें और अन्याय का समर्थन करने से भी बचें। सूर्योदय से थोड़ा पहले पीपल को जल देना शुभ रहेगा। हनुमान जी की भक्ति को शनि की प्रतिकूलता से राहत पाने का सरल उपाय माना जाता है। हनुमान मंदिर जाकर लाल वस्त्र, रोली, पान, जनेऊ, मिठाई, फल और राम नाम लिखे पीपल के पत्तों की माला अर्पित करें। राम नाम संकीर्तन करें। भाद्रपद माह में भगवान विष्णु की उपासना का भी विशेष महत्व माना गया है। नियमित श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शिव उपासना के क्रम में पवित्र नदियों के जल से रुद्राभिषेक करें और दान-पुण्य करते रहें।

मेष राशि 

सुबह 11:15 बजे के बाद चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करेंगे। सूर्य और बुध छठे भाव में रहकर जॉब और करियर में सफलता के अवसर बनाएंगे। बिजनेस में नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं और व्यवसाय को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। राहु और मंगल बिजनेस में कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं। ऑफिस वर्क को शांति और धैर्य के साथ पूरा करें, क्योंकि करियर आपके लिए महत्वपूर्ण है।

वृषभ राशि

सुबह 11:15 बजे के बाद चंद्रमा नवम भाव में रहेंगे। सूर्य और बुध पंचम भाव में रहकर छात्रों के लिए लाभकारी रहेंगे। शनि का एकादश भाव में गोचर बिजनेस के लिए शुभ फल देगा। मीडिया, आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को नई अपॉरचुनिटी मिल सकती है। तनाव से बचें और एक जगह स्थिर रहकर काम करने की कोशिश करें। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है, ऐसे में क्रोध पर नियंत्रण रखें। यात्रा सुखद रहेगी। जॉब को लेकर संतोष मिलेगा और प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि 

आज जॉब में पोस्ट चेंज के लिए दिन महत्वपूर्ण रह सकता है। सुबह 11:15 बजे के बाद चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर करेंगे। जॉब वर्क के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है और मिले हुए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में असत्य से बचें। मंगल और गुरु द्वितीय भाव में रहकर रियल एस्टेट से जुड़े कामों में लाभ दे सकते हैं।

कर्क राशि

चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगे, जबकि सूर्य और बुध दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में कई दिनों से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी हैं और गुरु का राशि में गोचर धार्मिक यात्रा के योग बना सकता है। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट पाने के लिए प्रयास करें। इसका लाभ भविष्य में करियर में मिल सकता है। लव लाइफ में नया टर्न आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि 

सुबह 11:15 बजे के बाद चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में रहेंगे। सूर्य दूसरे भाव में और गुरु-मंगल व्यय भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुशी मिल सकती है। जॉब में नया पद मिलने के योग हैं और उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। समय का सही उपयोग करें और काम को सही दिशा में आगे बढ़ाएं। छात्रों को मन एकाग्र करने की जरूरत होगी। बहुत ज्यादा यात्रा करने से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या राशि 

सुबह 11:15 बजे के बाद चंद्रमा पंचम भाव में गोचर करेंगे, जो छात्रों के लिए शुभ रहेगा। शुक्र तुला राशि में हैं। व्यावसायिक डील के लिए दिन अच्छा रह सकता है। मंगल रियल एस्टेट बिजनेस में लाभ दे सकते हैं। जॉब में पद या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आपका आत्मबल और सकारात्मक सोच सफलता में मदद करेगी। प्रेम जीवन में भावना और समर्पण से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। जॉब में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला राशि

सुबह 11:15 बजे के बाद चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। शुक्र आपकी राशि के स्वामी होकर राशि में ही गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा का यह गोचर वित्तीय और मैनेजमेंट जॉब में प्रगति के अवसर दे सकता है। लव लाइफ आकर्षक और अच्छी रहेगी। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। यात्रा आपके मन को तनाव से राहत दे सकती है। खान-पान में सावधानी रखें। राहु का गोचर स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने का संकेत दे रहा है।

वृश्चिक राशि 

चंद्रमा तीसरे भाव में और शनि पंचम भाव में रहकर बिजनेस के लिए शुभ परिणाम दे सकते हैं। कर्क राशि के गुरु और सुबह 11:15 बजे के बाद मकर राशि के चंद्रमा धार्मिक कार्यों को पूरा कराने के साथ मन में प्रसन्नता बढ़ाएंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस से मन खुश रहेगा। मंगल जमीन या मकान से जुड़े मामलों में लाभ दे सकते हैं। गुरु और मंगल जॉब को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं का समाधान कराने में मदद कर सकते हैं। बड़े भाई का सहयोग लाभ देगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

धनु राशि 

आज चंद्रमा दूसरे भाव में और शनि चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। आप व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में अपनी मेहनत के अनुसार सफलता नहीं मिलने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। गुरु का सप्तम भाव में गोचर लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। चंद्रमा और शुक्र बिजनेस वर्क को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। जॉब और व्यवसाय में सफलता के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ को लेकर कुछ मानसिक परेशानी रह सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से बेहतर रहेगा, हालांकि बीपी से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें।

मकर राशि 

सुबह 11:15 बजे के बाद चंद्रमा आपकी राशि में ही रहेंगे। शनि तीसरे भाव में और मंगल-गुरु आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में किसी नए काम को लेकर तनाव रह सकता है। किसी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट के मिलने की संभावना है। छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। मकान खरीदने का विचार बन सकता है। प्रेम जीवन में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने पार्टनर को फूलों का गुलदस्ता देकर रिश्ते में मिठास बढ़ा सकते हैं। शुक्र आर्थिक प्रगति के अवसर देंगे।

कुंभ राशि

सुबह 11:15 बजे के बाद चंद्रमा व्यय भाव में गोचर करेंगे। गुरु और मंगल पंचम भाव में रहकर छात्रों को लाभ दे सकते हैं। बिजनेस में उम्मीद से बेहतर सफलता मिलने के योग हैं। किसी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर बीपी की समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने के लिए प्रयास करते रहें। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें।

मीन राशि 

सुबह 11:15 बजे के बाद चंद्रमा एकादश भाव में रहेंगे। राशि स्वामी गुरु पंचम भाव में रहकर छात्रों के लिए शुभ परिणाम देंगे। बिजनेस में सफलता के योग हैं। शनि आपकी राशि में और सूर्य-बुध छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब वर्क के प्रति सचेत रहें। लंबे समय से रुके प्रमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकती है। प्रेम जीवन को लेकर खुशी मिलेगी। बिजनेस को सही दिशा देने में बड़े भाई का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.