गल्ले तोड़कर नकदी और एसी आउटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 15,600 रुपये बरामद
बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, शनि बाजार रोड स्थित मैरिज हॉल के गल्ले तोड़कर उड़ाई गई थी 80 हजार से एक लाख रुपये तक की नकदी
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में शनि बाजार रोड स्थित हुसैनी बैंक्वेट हॉल में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
बैंक्वेट हॉल के गल्ले तोड़कर चोरी की गई थी नकदी
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को किदवई नगर निवासी मोहम्मद अमान पुत्र फसाहत हुसैन ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया कि शनि बाजार रोड पर रेलवे फाटक के पास स्थित हुसैनी बैंक्वेट हॉल में चोरी की घटना हुई है।
तहरीर के मुताबिक, अज्ञात चोरों ने बैंक्वेट हॉल के दोनों गल्लों को तोड़कर उनमें रखी लगभग 80 हजार से एक लाख रुपये तक की नकदी चोरी कर ली थी। इसके साथ ही पीछे स्थित मैरिज हॉल से तीन एसी के आउटर भी चोरी कर लिए गए थे।
शिकायत के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 156/2026 के तहत धारा 305(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना अपर उप निरीक्षक पुष्कर आर्या को सौंपी गई।1. मोहम्मद तौफीक (25 वर्ष) पुत्र मोहम्मद मसीत अहमद, निवासी इंद्रानगर, नूरी मस्जिद के पास, छोटी रोड, हेरान मेडिकल स्टोर के पास, वार्ड नंबर 30, बनभूलपुरा, नैनीताल।
2. मोहम्मद मुस्तफा (26 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अशफाक, निवासी छोटी रोड, हिमांशु मेडिकल के सामने, वार्ड नंबर 30, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल।
मुकदमे में बढ़ाई गईं संबंधित धाराएं
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
इस कार्रवाई को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।





































