भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

हल्द्वानी। हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। काठगोदाम से लालकुआं की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में कार सवार दो युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दो व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे कार काठगोदाम से लालकुआं की ओर जा रही थी। जैसे ही कार तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई और फिर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने के लिए लोगों ने तत्परता दिखाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घायलों को अलग-अलग वाहनों से एसटीएच ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया।

मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके होश में आने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाएगी।

तीनपानी फ्लाईओवर पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले खतरों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में बढ़ी हलचल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.