बेतालघाट। भाजपा नेता हेम चंद्र आर्य आज बेतालघाट क्षेत्र के ग्राम गैरखाल पहुंचे, जहां उन्होंने टीका सिंह जी की धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की.
इस दौरान वह दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित पीपल पानी के कार्यक्रम में शामिल हुए और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस दुख की घड़ी में हेम चंद्र आर्य ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर गोधन सिंह, बच्चे सिंह, कृपाल सिंह, चंदन सिंह, धन सिंह, पुष्कर सिंह, रोहित सिंह अधिकारी, मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह जलाल, भुवन सिंह, विनोद आर्य, हरेंद्र सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान शंकर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

