ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

हल्द्वानी। आजकल समाज में “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित-प्रसारित प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “किताब कौतिक” अभियान का सफर जारी है। इससे पहले टनकपुर, बैजनाथ, चम्पावत, पिथौरागढ़ और द्वाराहाट में किताब कौतिक का आयोजन हो चुका है।

अब नैनीताल जिले के भीमताल में आगामी 5, 6 और 7 अक्टूबर को तीन दिवसीय किताब कौतिक आयोजित किया जा रहा है।

आज एक प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए संयोजक हेम पंत ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक और विचारक प्रो. पुष्पेश पंत सहित देशभर से कई साहित्यकार, रंगकर्मी और मीडियाकर्मी भीमताल पहुंचेंगे। अभियान टीम कुमाउनी आर्काइव्स, क्रिएटिव उत्तराखंड आयोजित कर रही है।

उन्होंने बताया की पहले दिन 5 अक्टूबर को कई विद्यालयों में साहसिक पर्यटन, लोककला, चित्रकारी, अभिनय आदि विषयों पर “कैरियर काउंसिलिंग सत्र” आयोजित किए जाएंगे।

6 को साहित्यिक सत्र , जिले के विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों के प्रतियोगिताएं, और लोकल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या तथा 7 अक्टूबर को सुबह नेचर वॉक और दिन में साहित्यिक सत्र आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस किताब कौतिक का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में किया जा रहा है।

इस अवसर पर पत्रकार जगमोहन रौतेला, उमेश तिवारी विस्वास, हेम खोलिया, हिमांशु पाठक, नरेन्द्र बंगारी, गिरीश लोहनी आदि कई लोग मौजूद रहे

यह भी पढ़ें :  नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की विशाखा राजपूत ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

You missed

error: Content is protected !!