ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

नैनीताल। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

उन्होंने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोनों जिलों में संचालित सभी प्राइवेट कूरियर सर्विस कंपनियों के कार्यालयों और स्टोर की जांच कराई जाए। इसके लिए सभी उपजिलाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बहनों ने अपने भाइयों के लिए कूरियर सेवाओं और ऑनलाइन माध्यम से राखियां भेजी हैं। ऐसे में राखियों की समय पर डिलीवरी बेहद जरूरी है, ताकि पर्व के अवसर पर बहनें अपने भाइयों तक स्नेह की डोर पहुंचा सकें।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राइवेट कूरियर कंपनियों के कार्यालयों और स्टोर्स की चेकिंग कर यह सुनिश्चित किया जाए कि राखी के पार्सल अनावश्यक रूप से लंबित न रहें। जांच के दौरान यदि किसी कंपनी के पास राखी के ऐसे पार्सल मिलते हैं, जिनकी डिलीवरी समय पर नहीं की गई है, तो संबंधित कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

लंबित पार्सल मिले तो तत्काल कराई जाए डिलीवरी

आयुक्त ने कहा कि कूरियर सेवा अथवा ऑनलाइन माध्यम से बहनों द्वारा भेजी गई राखियां निर्धारित पते तक हर हाल में पहुंचनी चाहिए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही के कारण राखी के पार्सल लंबित पाए जाते हैं तो संबंधित कूरियर कंपनी को तत्काल डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पर्व के दौरान कूरियर कंपनियों की कार्यप्रणाली पर विशेष नजर रखी जाए और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। राखी के पार्सलों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित पते तक पहुंचाने के लिए कंपनियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं।

एसडीएम करेंगे निगरानी, डीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट

कुमाऊं आयुक्त के निर्देश के बाद दोनों जिलों में प्रशासनिक स्तर पर कूरियर कंपनियों की जांच और निगरानी की जाएगी। सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित प्राइवेट कूरियर सेवाओं के कार्यालयों और स्टोर्स का निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के दौरान राखी के लंबित पार्सलों, उनकी डिलीवरी की स्थिति और कंपनी की कार्यप्रणाली की जानकारी ली जाएगी। उपजिलाधिकारी पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते हुए इसकी रिपोर्ट संबंधित जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।

आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर किसी भी बहन की राखी समय पर उसके भाई तक पहुंचने में लापरवाही न हो। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ऑनलाइन और कूरियर माध्यम से भेजी गई राखियां समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचें और पर्व की खुशियों में किसी तरह की बाधा न आए।

यह भी पढ़ें :  फोटोग्राफी एसोसिएशन ग्रीन सिटी हल्द्वानी की बैठक में फोटोग्राफरों की समस्याओं पर मंथन..

You missed

error: Content is protected !!