ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

पति रोजी रोटी के लिए केरल में नौकरी करता है। इधर, पत्नी को अकेलापन काटने लगा तो पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्यार करने लगी। अंतरंग संबंध भी बने। इसी बीच प्रेमी ने युवती से कुछ पैसे मांग लिए।

इसी बात को लेकर दोनों में झड़प हुई। नौबत यहां तक आ गई कि युवक ने इस युवती का गला रेत डाला फिर उसे मरा हुआ जानकर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि युवती को पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचा दिया, जहां उसकी जान तो बच गई, लेकिन अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मामला झारखंड की कोयला नगरी धनबाद का है. फिलहाल सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक युवती को धनबाद के शहीद निर्मल महतो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात के संबंध में उसके पति को भी सूचित कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान केंदुवा 5 नम्बर के पास रहने वाली प्रियंका देवी के रूप में हुई है. वह हैशादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

वारदात के बाद से ही फरार है आरोपी

महिला का पति केरल में कोई नौकरी करता है। वारदात के वक्त भी वह केरल में ही था। वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाला महिला का प्रेमी मूल रूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला सूरज यादव है। यहां वह अपने एक दोस्त के घर में रहता था। हालांकि वारदात के बाद से ही वह फरार है।

पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में पता चला है कि युवक और युवती के बीच 4 लाख रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। सूरज 4 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने के लिए प्रियंका पर लगातार दबाव बना रहा था।

मरा हुआ जानकर भागा आरोपी

जबकि प्रियंका ने इसके लिए मना कर दिया. इस बात पर सूरज ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मारपीट करते हुए हत्या की नीयत से उसका गला रेत डाला। वहीं जब प्रियंका लहुलुहान होकर जमीन पर गिरी और अचेत हो गई तो आरोपी उसे मरा हुआ मानकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि सूरज और प्रियंका के बीच 4 साल से अवैध संबंध थे. बताया जा रहा है कि महिला के पति को भी इस अवैध तरीके से फल फूल रही प्रेम कहानी की पूरी जानकारी थी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: टैक्सी गहरी खाई में गिरी, चार लोग घायल

You missed

error: Content is protected !!