ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में आगरा से घूमने के लिए आए पर्यटक चायना पीक के पहाड़ियों से वापस आते वक्त गहरी खाई में जा गिरे 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोल

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल शहर के शहर के  चाइना पीक चोटी में ट्रैकिंग के बाद वापसी के दौरान उत्तर प्रदेश आगरा से घूमने आए दो पर्यटक अनियंत्रित होकर गिर गए।

हादसे में एक पर्यटक मामूली, जबकि एक गंभीर रुप से चोटिल हो गया। स्थानीय गांव के  लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों पर्यटक को खाई से बाहर निकाल और जिला अस्पताल बीडी पांडे ले आए जहां से एक पर्यटक को  हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश आगरा निवासी विजय चौहान व आदि तोमर नैनीताल घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे। रविवार को वह दोनों ट्रैकिंग के लिए चाइना पीक गए थे। देर शाम वापसी में दोनों ने मुख्य रास्ते के बजाए शार्टकर्ट रास्ता चुना।

इस बीच पीछे चल रहे विजय अनियंत्रित होकर पांच से छह मीटर गहरे गढ़ढे में गिर गए। इस बीच नीचे को लुढ़कने के दौरान उनका दोस्त भी चपेट में आ गया। दोनों को गिरता देख कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

दोनों को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। इस बीच वन विभाग के कर्मचारी भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। जिला अस्पताल के डॉ हिमांशु ने बताया कि विजय चौहान को गंभीर चोटे आई है।

जिन्हें हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। आदि तोमर को मामूली चोटे आई है। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धारी तहसील में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.