ब्रेकिंग न्यूज़

नेशनल हाईवे पर मोहनियां में भीषण सड़क हादसा, हादसे में एक साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के चार कलाकारों मौत,काफी लोकप्रिय थे चारों कलाकारों

बिहार। कैमूर जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के चार कलाकारों जो कि काफी लोकप्रिय थे की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा नेशनल हाईवे पर मोहनियां के पास हुआ जहां भोजपुरी गायक छोटू पांडेय की स्कॉर्पियो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई. जब तक गाड़ी से पूरी टीम बाहर निकल पाती तब तक पीछे से आ रहे ट्रक ने भोजपुर गायक की पूरी टीम और बाइक सवार को रौंद दिया।

हादसा इतना भीषण था कि नौ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।

जानकारी के मुताबिक भोजपुरी गायक छोटू पांडेय पूरी टीम के साथ यूपी जा रहे थे. इस दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार होकर ट्रक की चपेट आई और दो अभिनेत्री समेत नौ की मौत हो गई।

कैमूर में नेशनल हाईवे पर हुआ ये हादसा इतना भीषण था कि सभी नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मशहूर भोजपुरी अभिनेता व गायक पुण्यश्लोक छोटू पांडे और अभिनेत्री सिमरन श्रीवास्तव नौ लोगों की टीम के साथ मांगलिक कार्यक्रम में गायन के लिए यूपी जा रहे थे।

कैमूर में नेशनल हाईवे पर मोहनियां के पास उनकी स्कॉर्पियो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि नौ लोगों की मौत हो गई घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रक पर पड़े खून के धब्बों को देख लोग सहम गए. कैमूर में हुए इस हादसे के बाद भोजपुर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है मरने वालों में बक्सर निवासी भोजपुरी गायक छोटू पांडेय, उनका भतीजा अनु पांडेय, गीतकार सत्य प्रकाश मिश्रा बैरागी, वाराणसी निवासी अभिनेत्री सिमरन श्रीवास्तव और आंचल तिवारी फेमस चेहरे थे। ये सभी भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित चेहरे थे। इनकी मौत के बाद भोजपुरी फिल्म जगत में शोक की लहर है।

घटना के बाद एनएच 2 पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों के आवाजाही करवाया , वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है जहां पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, 29 सितंबर को होगा मतदान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.