ब्रेकिंग न्यूज़

भारी मात्रा में स्मैक के साथ जीजा- साले और रोडवेज चालक गिरफ्तार

मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही

20 लाख की स्मैक के साथ जीजा साले गिरफ्तार, जीजा निकला रोडवेज चालक

पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 रुपए के नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई 

हल्द्वानी। एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने बड़ी कामयाबी हासिल की है 20 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों में दो जीजा- साले और एक रोडवेज का चालक है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत एनटीएफ की टीम द्वारा 223 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है साथ ही तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त बदायूं उत्तर प्रदेश से इसमें खरीद कर हल्द्वानी शहर बचने के लिए आ रहे थे. पुलिस ने चरणजीत सिंह, मनीष कुमार और रिंकू कश्यप नाम के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है जिन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्य में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन ड्रग फ्री देवभूमि-2025 को सार्थक करने की दिशा में  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार जनपद में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत  प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, श्रीमती संगीता, सीओ हल्द्वानी तथा ” नितिन लोहनी, सीओ ऑपरेशंस’ के पर्यवेक्षण एवं में  उमेश कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी तथा  बलवंत सिंह कंबोज प्रभारी ए०एन०टी०एफ० की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बीती शाम को चैकिंग के दौरान 3 अभियुक्तों को मोटरसाइकिल में स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस द्वारा 223 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी* में एन०डी०पी०एस० एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

घटनास्थल- मोतिया तिराहे लाइन तिराहा के पास, गन्ना सेंटर, ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र।

▪️चरणजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी दूधियानगर, वार्ड न० 04 रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उम्र-42 वर्ष।
▪️मनीष कुमार पुत्र सेवा राम गंगवार निवासी बरगवां, रसूलपुर, बहेड़ी, बरेली यूपी, उम्र-24 वर्ष हाल निवासी सीएमडी कॉलोनी, देवलचौड हल्द्वानी।
▪️रिंकू कश्यप पुत्र ओम प्रकाश कश्यप निवासी नाथपुर अंगदराय, दातागंज, बदायूं यूपी, उम्र-25 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-
▪️ 223 ग्राम अवैध स्मैक (चरणजीत के कब्जे से 107 ग्राम, मनीष के कब्जे से 62 ग्राम व रिंकू के कब्जे से 54 ग्राम स्मैक बरामद)
▪️UK06AY8693 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर।

 अभियुक्त स्मैक को दातागंज बदायूं यूपी से बिट्टू नाम के व्यक्ति से खरीदकर अधिक पैसे कमाने के लालच में हल्द्वानी शहर में बेचने के लिये ला रहे थे। मनीष और चरणजीत आपस में साला और जीजा हैं।

मनीष हल्द्वानी रहता है जिसे आरोपी रिंकू बदायूं से स्मैक लेकर रुद्रपुर निवासी चरणजीत सिंह (जो रुद्रपुर से बदायूं की रोडवेज का चालक है) के साथ मिलकर स्मैक को हल्द्वानी लाते हैं और बेचते हैं।

अभियोग का विवरणः- मु0अ0सं0-73/24, धारा-8/21/60 एन०डी०पी०एस० एक्ट, थाना-हल्द्वानी।

पुलिस टीम-

▪️श्री बलवंत सिंह, प्रभारी ANTF नैनीताल।
▪️श्री सुशील जोशी, प्रभारी चौकी टीपी नगर।
▪️कानि० नवीन राणा, चौकी टीपी नगर।
▪️कानि० नवीन कुमार, ANTF नैनीताल।
▪️कानि० अमनदीप, ANTF नैनीताल।
▪️अरविंद कार्की, ANTF नैनीताल।
▪️राजेंद्र जोशी, ANTF नैनीताल।
▪️सोनू सिंह, ANTF नैनीताल।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  फर्जी स्थानीय प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, नगर पंचायत चेयरमैन समेत चार हिरासत में
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.