ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में राज्य अतिथि गृह में एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्सेज, फार्मेसिस्ट, सीएचओ और एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल क्लब मल्लीताल में 27 फरवरी से 7 मार्च तक एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिसमें मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्सेज, फार्मेसिस्ट, सीएचओ और एएनएम को गैर संचारी रोगों के विषय में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें सभी ब्लॉक की एएनएम, मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्सेज, फार्मेसिस्ट और सीएचओ प्रतिभाग करेंगे। 

इसके तहत गुरुवार को विभिन्न ब्लॉक की एएनएम को गैर संचारी रोगों के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। ने बताया कि गैर संचारी रोगों के विषय में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सुनीता आर्य ने बताया की भारत में हुई रिसर्च में यह देखा गया है कि 60 प्रतिशत मृत्यु दर गैर संचारी रोगों के कारण बढ़ी है।

जिसको देखते हुए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि ग्रामीण स्तर पर भी लोगों को गैर संचारी रोगों और इसके रोकथाम के लिए जागरूक किया जा सके।

इस दौरान प्रशिक्षक डॉ. ललिता सिसोदिया, यशिका तिवारी, मनोज बाबू और समस्त एएनएम प्रशिक्षु उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें :  महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना

You missed

error: Content is protected !!