गुलदार को किया गया बदनाम, लड़की मिली किसी किसी दूसरे धर्म के लड़के साथ, पकड़ी गई होटल में, खुद रची थी अपनी मौत की साजिश
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। बगड़ से लापता हुई युवती के पिता ने अपहरण का आरोप लगाते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की है। बता दे युवती के होटल के कमरे में मिलने के बाद युवती के पिता ने समुदाय विशेष के एक युवक पर युवती के अपहरण का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि वह वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए गांव से बाहर गए हुए थे। जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने युवती को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
पिता का कहना है कि बीते दिनों क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक हुई थी। इसी आधार पर उन्हें लगा कि युवती को तेंदुआ उठा ले गया। युवती का फोन न मिलने पर उन्होंने अन्य स्थितियों पर भी संदेह जताया था। उन्होंने प्रशासन से अन्य पहलुओं पर भी जांच की मांग की थी।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा बगड़ गांव से लापता हुई युवती मिल गई है उससे पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती थोड़ा शहमी हुई है, मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
एच आर ममगई, ने कहा युवती नैनीताल के एक होटल से बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है। युवती से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।





