ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी। ब्लॉक कोटाबाग के सुरपुर चकलुवा गांव में पाने वाले एथेनॉल प्लांट के मनको की जांच को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण को कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपना समर्थन दिया।

कालाढूंगी में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सुरपुर गांव में लगने वाले एथेनॉल प्लांट के मानकों की जांच को लेकर दीनदयाल पार्क कालाढूंगी में ग्रामीणों का धरना लगातार 18 वें दिन भी जा ररी रहा।

आज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोविंद सिंह कुंजवाल व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने धरना स्थल पर पहुंच कर शासन एवं प्रशासन से स्थलीय निरीक्षण कर मानकों की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात कर एथेनॉल प्लांट के मानकों की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग भी करेंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने अस्पताल पहुंचकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आए मरीजों का जाना हाल

You missed

error: Content is protected !!