ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे भीमताल विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ पर्वतीय इलाकों के मरीजों और उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उपचार संबंधी समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

हरीश पनेरू ने संबंधित चिकित्सक से वार्ता कर मरीजों के इलाज, स्वास्थ्य स्थिति और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सक से मरीजों को बेहतर एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग किए जाने का आग्रह किया।

मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत के दौरान पनेरू ने उनकी परेशानियों को भी सुना तथा भरोसा दिलाया कि उपचार के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसके समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर सहयोग का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हल्द्वानी के अस्पतालों का रुख करते हैं। ऐसे में मरीजों को समय पर उचित उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है।

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से उनके एवं उनके परिवारों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों की मदद के लिए हरसंभव सहयोग किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर हिट एंड रन: कार की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; कार सवार फरार
error: Content is protected !!