ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नवनियुक्त थानाध्यक्ष खनस्यू ने स्थानीय जनता के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

भीमताल/ओखलकांडा। आज नव नियुक्त थानाध्यक्ष खनस्यू रोहताश सागर द्वारा थाना खनस्यू में व्यापार संघ, जन प्रतिनिधि एवम स्थानीय लोगों के साथ बैठक की गई।

सभी से कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, साथ ही उनके सुझाव जाने।

सभी को यातायात नियम, साइबर सुरक्षा, डॉयल 112 तथा उत्तराखंड पुलिस ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु आवश्यक सहयोग तथा अहम जानकारी से स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें :  बिड़ला विद्या मंदिर ने लेक्स इंटरनेशनल स्कूल को 1-0 से हराकर हासिल किया तीसरा स्थान, नमो के गोल ने दिलाई जीत

You missed

error: Content is protected !!