ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल नगर पालिका के ईओ आईएएस राहुल आनंद क़ो नैनीताल का एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त पदभार दिया गया 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। गुरुवार को नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात आईएएस राहुल आनंद को नैनीताल एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त पदभार दिया गया है।

आईएएस राहुल आनंद का नगर पालिका कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएं दी। और उनकी उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

राहुल आनंद ने बताया कि गुरुवार को ही वह एसडीएम न्यायिक का पदभार भी ग्रहण करेंगे। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी ने कहा कि पालिका का ये सौभाग्य है।

इतने ईमानदार अधिकारी के साथ उन लोगो को कार्य करने का मौका मिला रहा है।

इस दौरान ईओ, पूजा, मोहन चिलवाल, हिमांशु चंद्रा, सुनील खोलिया, दीपराज, जफर अली, दिनेश आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  गुलदार के हमले में महिला की मौत, परिवार में छाया मातम

You missed

error: Content is protected !!